HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

डेयरी ने दूध खरीद मूल्य बढ़ाया

बीकानेर. उरमूल डेयरी ने एक अप्रैल से दूध का प्रति किलो खरीद मूल्य ढाई रुपए बढ़ाने की घोषणा की है। डेयरी दुग्ध उत्पादक सहकारी समितियों से जो दूध अब तक १क् रुपए ५क् पैसे प्रति किलो खरीद रही थी, वह दूध अब एक अप्रैल से 13 रुपए में खरीदेगी। शुक्रवार को डेयरी की हुई आम सभा में दुग्ध उत्पादक समिति के प्रतिनिधियों ने भी दूध का खरीद मूल्य बढ़ाने की मांग की थी।

डेयरी चेयरमैन राजाराम झोरड़ ने आमसभा के दौरान समितियों को भरोसा दिया था कि खरीद मूल्य 50 पैसे बढ़ाकर 11 रुपए कर दिया जाएगा मगर बाद में डेयरी प्रबंधन से चर्चा के बाद विधानसभा में मुख्यमंत्री की घोषणा के अनुरूप एक अप्रैल से खरीद मूल्य 13 रुपए करने की घोषणा की।

डेयरी के प्रबंध निदेशक जीवन प्रभाकर ने बताया कि 280 रुपए प्रति किलो फेट तथा 4.5 से 8.5 एसएनएफ वाला दूध 13 रुपए प्रति किलो के हिसाब से खरीदा जाएगा। उन्होंने बताया कि दूध के खरीद मूल्य बढ़ाने से डेयरी को कोई घाटा नहीं होगा। इससे दूध की आवक 25 प्रतिशत तक बढ़ेगी। इसके अलावा डेयरी की आय को बढ़ाने के लिए मार्केटिग तेज की जाएगी।

शुक्रवार की आम सभा में दुग्ध उत्पादकों व बोर्ड सदस्यों ने डेयरी को घाटे से उबारने के उपाय करने तथा प्रशासनिक खर्चे करने की बात कही। आम सभा में छत्तरगढ़ दुग्ध उत्पादक सहकारी समिति के हरजीराम जाखड़, बीकानेर के गंगाराम, शिवंरो की ढाणी के बंशीलाल बिश्नोई, बीकानेर के सुरेन्द्र चौधरी, बज्जू के रामप्रताप बिश्नोई, अक्कासर के शिवजीराम आदि ने भाग लिया। आरसीडीएफ के प्रतिनिधि अतुल माथुर सहित अनेक समितियों के सदस्य उपस्थित थे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: