HomeNewsRajasthanBikaner Bikaner

वसुंधरा ही बनेगी सीएम

बीकानेर. राजस्थान निवेश प्रोत्साहन एवं विकास सलाहकार बोर्ड के अध्यक्ष व भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष महेश शर्मा ने कहा है आगामी विधानसभा चुनाव में भाजपा पूरे बहुमत के साथ सत्ता में काबिज होगी।

श्रीडूंगरगढ़ के कार्यक्रम में भाग लेने आए महेश शर्मा ने सर्किट हाउस में पत्रकारों से बातचीत में यह बात कही। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा वसुंधरा योग्य है और अगली मुख्यमंत्री भी वहीं होंगी। यह अखिल भारतीय स्तर पर तय किया जा चुका है। उन्होंने राजस्थान में योग्य नेतृžव दिया है।

केन्द्र सरकार द्वारा छठे वेतन आयोग को लागू करने के प्रयास तथा किसानों को लेकर की गई घोषणाओं की बात पर मध्यावधि चुनाव के इनकार करते हुए महेश शर्मा ने कहा केन्द्र सरकार ऋण माफ करके किसानों को सब्जबाग दिखा रही है जबकि इनकी मूल समस्याओं का समाधान ही नहीं किया गया है। जो ऋण की राशि माफ की गई थी। वह बैंक का एनपीए था। बजट में भी यह राशि तय नहीं है। अपने विभाग के संबंध में उन्होंने कहा,देश में नीतियां बहुत जल्दी बनती है और वे नौकरशाहों के हाथों में चली जाती हैं। इसे रोकना चाहिए ताकि देश में सहभागिता को सुव्यवस्थित किया जा सके। निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए प्रवासी भारतीयों को आकृर्षित करना पड़ता है। उसके लिए उचित वातावरण चाहिए। यह तभी संभव है जब नीतियों को लागू करने में आमजन की सहभागिता भी बने।

सर्किट हाउस पहुंचने पर शहर भाजपाध्यक्ष नंदकिशोर सोलंकी सहित कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। राज्य गो सेवा आयोग के पूर्व अध्यक्ष भंवरलाल कोठारी तथा वित्त आयोग के अध्यक्ष मानिकचंद सुराना भी सर्किट हाउस पहुंचे। शर्मा ने कोठारी से बंद कमरे में मंत्रणा भी की। महेश शर्मा का सुबह शिवबाड़ी जाने का कार्यक्रम है। जहां वे लालेश्वर मंदिर के अधिष्ठाता संवित् सोमगिरिजी से मिलेंगे। उसके बाद घड़साना के लिए रवाना हो जाएंगे।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: