Manoranjan
Cinema
Bollywood Bollywood नई दिल्ली
फिल्म ‘यहां’ से अपने अभिनय करियर की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री मिनीषा लांबा को बॉलीवुड में तीन साल के संघर्ष के बाद आखिरकार ‘बचना ऐ हसीनो’, ‘किडनैप’ और ‘शौर्य’ जैसी बड़ी फिल्में मिल ही गई हैं।
वह यशराज बैनर की फिल्म ‘बचना ऐ हसीनो’ में दीपिका पादुकोण और रणबीर कपूर के साथ काम कर रही है, जबकि समर खान की ‘शौर्य’ में उसकी मुख्य भूमिका है। संजय गढ़वी की ‘किडनैप’ में वह संजय दत्त के साथ काम कर रही है।