HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

इंटरनेट पर छात्रा की जानकारी, मामला दर्ज

भोपाल. कोलार पुलिस ने एक छात्रा की शिकायत पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ आईटी एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार कोलार रोड पर रहने वाली कालेज छात्रा ने आईजी डा. शैलेंद्र श्रीवास्तव को शिकायत की थी कि उसके घर और मोबाइल फोन पर कुछ लोग फोन करके गंदी बातें कर रहे हैं। किसी युवक ने उसका फोटो और फोन नंबर इंटरनेट पर दे दिए हैं।

छात्र ने खुद रची थी अपहरण की कहानी
नेहरू नगर से 19 मार्च को अगवा हुए छात्र ने खुद ही अपहरण की कहानी रची थी। वह अपने जीजा से छुटकारा पाना चाहता था। नेहरू नगर पुलिस लाइन में रहने वाले रमाशंकर सिंह जिला पुलिस बल में चालक हैं।

रमाशंकर का साला फतेहपुर, उत्तर प्रदेश निवासी 17 वर्षीय भूपेंद्र भोपाल में रहकर दसवीं की प्राइवेट पढ़ाई कर रहा है। 19 मार्च की दोपहर वह कोटरा इलाके में एक दुकान के सामने से रहस्मयी परिस्थितियों में गायब हो गया था।

वहां एक टोकनी से पत्र मिला था कि उसे दो लाख रुपए देकर छोड़ा जाएगा। इसके बाद कमला नगर पुलिस ने अपहरण का मामला कायम किया था। दूसरे दिन उसने पहले झांसी और बाद में आगरा से फोन किया था।

उसका कहना था कि एक कार में उसे कुछ लोग ले गए थे और उन्होंने उसे झांसी के करीब छोड़ दिया था। सख्ती से हुई पूछताछ में उसने बताया कि वह जीजा और उनके परिजनों के साथ नहीं रहना चाहता था। इस कारण उसने यह सब साजिश रखी थी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: