HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

हिमेश, उर्मिला के कायल हुए सतीश कौशिक

मुंबई. अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक इन दिनों हिमेश रेशमिया के साथ फिल्म ‘कर्ज’ बना रहे हैं। उन्हें हिमेश का अंदाज इस कदर पसंद आया कि उन्होंने उनसे अपनी अगली फिल्म ‘तेरे संग’ का मुख्य गीत कंपोज करने को कह डाला।

कौशिक ने बताया कि ‘तेरे संग’ के लिए उन्हें एक प्रमोशनल गीत चाहिए। इस काम के लिए भला रेशमिया से बेहतर कौन हो सकता है। दक्षिण अफ्रीका से फिल्म ‘कर्ज’ की शूटिंग पर 35 दिन बाद लौटे कौशिक उर्मिला व रेशमिया की तारीफ करते नहीं थकते।

उनके मुताबिक, ये दोनों ही बेहतरीन कलाकार हैं। उन्होंने कहा, ‘मैं इन कलाकारों की फिल्म की तकनीक के बारे में जानकारी देखकर तो हैरान रह गया। रेशमिया ने फिल्म के लंबे से लंबे संवाद पूरी सहूलियत और आसानी के साथ बोल दिए।

इस तरह की बेहतरीन संवाद अदायगी मैंने सिर्फ किशोर कुमार में ही देखी थी। जहां तक उर्मिला की बात है, उनके साथ मैंने शेखर कपूर की फिल्म ‘मासूम’ में काम किया था। तब वह बाल कलाकार थीं। अब उनमें काफी बदलाव आ चुका है।’

कौशिक की फिल्म ‘तेरे संग’ में रुसलान मुमताज काम कर रहे हैं, जो इससे पहले फिल्म ‘मेरा पहला पहला प्यार’ में काम कर चुके हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: