HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

सुधरेगा परिवहन, तो बचेंगी स्टार बस

भोपाल. स्टार बसों को बंद होने से बचाने शहर की पूरी परिवहन व्यवस्था को बदलने की तैयारी हो गई है। इसके लिए जिला प्रशासन ने भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड (बीसीएलएल) से प्रस्ताव मांगा है। बीसीएलएल जो प्रस्ताव तैयार कर रहा है उससे शहर की परिवहन व्यवस्था में आमूल-चूल बदलाव हो सकता है।

प्रस्ताव बनकर लगभग तैयार है। इसे अगले हफ्ते तक जिला प्रशासन को सौंप दिया जाएगा। प्रस्ताव के तहत शहर के सभी प्रमुख मार्र्गो सहित कॉलोनियों की इंटर-कनेक्टिविटी तक को नए सिरे से व्यवस्थित करने का सुझाव है। इसमें चौराहों और मुख्य मार्गो से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

इन क्षेत्रों के अतिक्रमण हटेंगे
बैरागढ़, आनंद नगर, गांधीनगर, बिट्टन मार्केट, साकेत नगर, पिपलानी, नेहरू नगर, कस्तूरबा अस्पताल, नवीबाग, हबीबगंज, नारियल खेड़ा, जवाहर चौक क्षेत्रों से अतिक्रमण हटाया जाएगा।

क्यों पड़ी जरूरत
दो अक्टूबर-06 से शुरू हुई स्टार बसें अभी तक घाटे में चल रही हैं। हालात ये हैं कि आठ करोड़ की लागत से शुरू हुई स्टार बसों पर वर्तमान में करीब पांच करोड़ का कर्ज हैं। बैंकों ने कर्ज वसूली के लिए नोटिस दे रखे हैं। इस कारण स्टार बसें बंद करने की स्थिति बन गई है। स्टार बसों को पब्लिक ने खूब पसंद किया है, इसलिए कोशिश की जा रही है कि ये बसें बंद न हों।

>> स्टार बसों की आर्थिक स्थिति सुधारने व उनके सफल संचालन के लिए शहर की परिवहन व्यवस्था में सुधार की जरूरत है। इसके लिए बीसीएलएल से प्रस्ताव मांगा गया है, जो बनकर तैयार हो चुका है। जो शीघ्र जिला प्रशासन को सौंप दिया जाएगा।
कमल नागर, सीईओ भोपाल सिटी लिंक लिमिटेड





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: