HomeHealth Health

एक्सरसाइज दिलाता है रोगों से निजात

लंदन.कहते हैं कि तंदरुस्ती हजार नियामत है, लेकिन आजकल किसी भी प्रकार की छोटी से छोटी शारीरिक समस्या के लिए दवा लेना एक आम बात हो गई है। बहरहाल, हाल के सालों में किए गए कई अध्ययन से यह बात सामने आई है कि खान-पान में अनुशासन और नियमित एक्सरसाइज कई बीमारियों के इलाज में बहुत कारगर साबित हो सकते हैं।

' हार्वर्ड हेल्थ लेटर' (स्वास्थ्य पत्रिका) के अप्रैल, 2008 के अंक में शोधकर्ताओं ने इस बात को उजागर किया कि बिना दवा लिए किस तरह से सात आम शारीरिक परेशानियों से छुटकारा पाया जा सकता है। हालांकि शोधकर्ताओं ने यह भी कहा है कि डॉक्टर से परामर्श किए बगैर दवा बंद नहीं करनी चाहिए। लेकिन, उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कई मामलों में खान-पान में अनुशासन और नियमित एक्सरसाइज दवा के मुकाबले ज्यादा कारगर हो सकते हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: