HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

काजोल की स्पीड

नई दिल्ली. काजोल बॉलीवुड की उम्दा अभिनेत्रियों में से एक हे और उनकी काबिलियत की भी सभी दाद देते हैं। अपने इसी जादू का जलवा फिर से जलवा से बिखरने के लिए तैयार हैं। काजोल अपने पति अजय देवगन के साथ 'यू मी और हम'फिल्म से दो साल बाद एक बार फिर रुपहले पर्दे पर वापसी कर रही हैं।

अपने फिल्मी करियर के बारे में बात करते हुए काजोल कहती हैं कि मैं एक साल में चार फिल्में कभी नहीं करुंगी क्योकि मेरे लिए मेरा परिवार ज्यादा महत्वपूर्ण है। मैं अपने स्पीड में ही काम करुंगी।

गौरतलब है कि 1999 में अजय देवगन के साथ शादी के बाद कजोल बहुत कम फिल्मों में ही नजर आई।

'यू मी और हम' से अजय देवगन निर्देशन की फील्ड में कदम रख रहे हैं। काजोल से पूछा गया कि इस फिल्म में काम करना अन्य फिल्मों से कितना अलग है? इस बात का उत्तर देते काजोल कहती हैं कि इस फिल्म का अनुभव काफी अलग था। फिल्म की शूटिंग के दौरान के दौरान ऐसा लगता था कि मैं घर पर ही हूं। मुझे कभी भी तनाव महसूस नहीं हुआ।

सुनने में आया है कि काजोल ने करन जौहर की फिल्म साइन की है। इस बात का उत्तर देते हुए काजोल कहती हैं कि मैंने कोई फिल्म साइन नहीं की है, जब साइनकरुंगी तो सभी को पता चल जाएगा।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: