HomeManoranjanCinemaBollywood Bollywood

तनुश्री के आरोप घिनौने और झूठे :नाना

मुम्बई. वरिष्ठ फिल्म अभिनेता नाना पाटेकर ने खुद पर तनुश्री दत्ता द्वारा लगाए गए छेड़खानी के आरोप को झूठ बताया है और कहा है कि इस “घिनौने आरोप” से उन्हें बहुत दुख पहुंचा है।

पिछले दिनों “हॉर्न ओके प्लीज” फिल्म के लिए नाना पाटेकर और तनुश्री दत्ता पर एक आइटम गीत फिल्माए जाने के दौरान तनुश्री ने शूटिंग करने से इनकार कर दिया था। उसके बाद उनके साथ आए लोगों उपस्थित मीडिया कर्मियों से झड़प भी हुई।

इस हंगामे के बाद फिल्म के निर्देशक ने तनुश्री को फिल्म से निकाल दिया और राखी सावंत को उनकी जगह आइटम गीत करने के लिए ले लिया।

तनुश्री ने मीडिया में बयान दिया था कि उन्होंने नाना पाटेकर के कथित बर्ताव के कारण शूटिंग करने से इनकार किया था। तनुश्री ने आरोप लगाया कि जब शूटिंग नहीं हो रही होती थी तब भी नाना उनसे हाथ लगा कर बात करते थे।नाना पाटेकर ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्हें 35 साल के फिल्मी जीवन में पहली बार इस तरह के आरोप का सामना करना पड़ा और इस “घिनौने” और “झूठे” आरोप से उन्हें बहुत तकलीफ हुई है। उन्होंने कहा कि उन्हें मालूम भी नहीं था कि फिल्म निर्देशक और तनुश्री के बीच क्या झगड़ा हुआ है और अब उनका नाम इसमें क्यों घसीटा जा रहा है।

नाना ने कहा कि तनुश्री बच्ची हैं और उन्हें इस तरह का आरोप लगाने से पहले कुछ सोचना चाहिए क्योंकि यह बहुत गलत बात है, ऎसा होना नहीं चाहिए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: