News
Metros
Chandigarh Chandigarh पटियालान्यू मोतीबाग गन क्लब में चल रही 6वीं सरदार सज्जन सिंह सेठी मेमोरियल शूटिंग चैंपियनशिप के पुरुष वर्ग में डबल ट्रैप मुकाबलों में रोंजन सोढी ने 1८१ अंकों के साथ इवेंट में जीत हासिल की। विक्रम चोपड़ा दूसरे और मोहम्मद अश्भ तीसरे स्थान पर रहे। महिला वर्ग मुकाबलों में सीमा तोमर विजेता रहीं। वर्षा तोमर दूसरे और श्रेयासी सिंह तीसरे स्थान पर रहीं।
सोढी ने शुरू से ही बनाई बढ़त: मेंस वर्ग के डबल ट्रैप मुकाबले के क्वालिफाई राउंड्स की शुरुआत से ही रोंजन सोढी ने बढ़त बनाई। उन्होंने पहले राउंड में 49, दूसरे में 43 और तीसरे में 42 अंक हासिल किए। क्वालिफाई राउंड्स में उन्होंने 134 अंक हासिल किए। वहीं फाइनल राउंड में 47 अंक हासिल कर कुल स्कोर को 181 तक पहुंचाया और विजेता बने।
दूसरे स्थान पर रहे विक्रम चोपड़ा ने क्वालिफाई राउंड्स में 42,45 व 44 अंक हासिल कर क्वालिफाई स्कोर को 131 तक पहुंचाया। फाइनल राउंड में 42 अंक हासिल कर उन्होंने स्कोर को 173 तक पहुंचाया। तीसरे स्थान पर रहे मोहम्मद अश्भ ने क्वालिफाई राउंड में 43,41 व 43 पॉइंट्स हासिल किए। फाइनल राउंड के 44 अंकों सहित उनका कुल स्कोर 171 रहा। चौथे स्थान के लिए अजय मित्तल और महेश सिंह के अंक बराबर ही रहे। मुकाबला टाई शूट से किया गया, जिसमें महेश सिंह ने जीतकर चौथा स्थान बनाया जबकि अजय मित्तल पांचवें स्थान पर रहे। दोनों शूटर्स के अंक 169 रहे, वहीं राज्वर्धन राठौर का स्कोर 122 ही रहा।
महिलाओं के डबल ट्रैप मुकाबले में सीमा तोमर 79 पॉइंट्स के साथ पहले स्थान पर रही। वर्षा तोमर 78 पाइंट्स के साथ दूसरे व श्रेयासी सिंह 67 पाइंट्स के साथ तीसरे स्थान पर रही। लड़कों के जूनियर मुकाबलों में चेतन 90 पॉइंट्स के साथ पहले व श्रेयासी सिंह 67 पॉइंट्स के साथ दूसरे स्थान पर रहे।