bhaskar Web English
HomeHealth Health

चलें और जिएं

न्यूयार्क. क्या आप जानते हैं कि दिल की धड़कन और ब्लड प्रेशर की तरह वॉकिंग स्पीड भी आपकी जिंदगी के दिन तय करती है? दरअसल, अच्छी वॉकिंग स्पीड आपके फिट होने की निशानी है

बेशक इसमें कोई दो राय नहीं है कि सैर करना सेहत के लिए बहुत अच्छा है। यह आपके दिल, फेफड़ों, मांसपेशियों, हड्डियों से लेकर शरीर के बाकी हिस्सों तक के लिए फायदेमंद है। और इस बात को तो अब तमाम वैज्ञानिक तथ्य भी पूरी तरह स्वीकारते हैं।

एक सर्वे से स्पष्ट हुआ है कि रेग्युलर वॉक करने वाले लोगों का मृत्यु दर दूसरे लोगों की तुलना में कम होता है। यह बात बड़ी उम्र वालों और युवाओं पर समान रूप से लागू होती है। दूसरे शब्दों में कहा जाए, तो नियमित टहलने वाले लोगों की उम्र लंबी होती है! वॉकिंग शरीर के लिए एक अच्छी काडिर्योवैस्कुलर एक्सरसाइज है। देखने में आया है कि जो लोग सैर पर नहीं जाते, उनमें काडिर्योवैस्कुलर बीमारियों का खतरा दोगुना हो जाता है। इस तरह दिल की बीमारियों का चांस उतना ही होता है, जितना स्मोकिंग या ज्यादा कोलेस्ट्रोल होने की वजह से





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: