HomeNewsMetrosIndore Indore

108 बटुकों का सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार

इंदौर. समस्त ब्राrाण वर्ग का सामूहिक यज्ञोपवीत समारोह 17 अप्रैल को श्री श्री विद्याधाम परिसर में आयोजित किया जाएगा। इसके लिए अभी तक 42 प्रतिष्टियां प्राप्त हो गई हैं। महामंडलेश्वर स्वामी गिरिजानंद सरस्वती महाराज के सान्निध्य में पं. रामचंद्र शर्मा वैदिक और पं. जुगलकिशोर शास्त्री के आचार्यत्व में 21 वैदिक विद्वानों द्वारा वैदिक विधि-विधान से यज्ञोपवीत संस्कार कराया जाएगा।

आयोजन में हिस्सा लेने के लिए बटुकों का 15 अप्रैल तक पंजीयन किया जाएगा। सर्व ब्राrाण युवा परिषद एरोड्रम क्षेत्र के पं. दिनेश शर्मा, बिंदा शर्मा और प्रदीप मिश्रा ने बताया समारोह का आकर्षण मामा दौड़ रहेगा। संस्कार विधि के लिए 27 हवन वेदियों का निर्माण कराया जा रहा है।

विकास अवस्थी, दीपू मिश्रा. कन्नू मिश्रा ने बताया यज्ञोपवीत के दौरान मुंडन, दशविधि स्नान, हवन और विभिन्न वैदिक विधियां कराई जाएंगी। सड़क निर्माण के चलते यातायात व्यवस्था न बिगड़े इसलिए इस बार चल समारोह नहीं निकाला जा रहा है। क्षेत्र की 36 कॉलोनियों में घर-घर जाकर समाज के लोगों को आमंत्रित किया जा रहा है। संगठन द्वारा सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार का यह तीसरा वर्ष है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: