HomeNewsMetrosIndore Indore

97.19 करोड़ रुपए में सुपर कॉरिडोर बनाने का प्रस्ताव

इंदौर. एअरपोर्ट रोड से एमआर-10 जंक्शन (उज्जैन रोड) तक बनने वाले सुपर कॉरिडोर की वित्तीय निविदाएं शुक्रवार को खोली गईं। ये निविदाएं 50 मीटर चौड़ी सड़क के लिए बुलाई गई थीं।

इनमें सबसे कम लागत का प्रस्ताव (करीब 97.19 करोड़ रुपए) मुंबई की वालेचा इंजीनियरिंग कंस्ट्रक्शन कंपनी ने दिया है। टेंडर प्रक्रिया में 13 कंपनियों ने हिस्सा लिया लेकिन तकनीकी निविदाओं की जांच में आठ कंपनियों को वित्तीय निविदाओं के योग्य पाया गया।

सुपर कॉरिडोर में 75 मीटर चौड़ी सीमेंटेड सड़क प्रस्तावित है लेकिन उक्त निविदाएं 50 मीटर सड़क के लिए थीं। कंपनियों ने 97.19 करोड़ से लेकर 146.96 करोड़ रुपए की भी बोली लगाई। प्राधिकरण सूत्रों का कहना है ये आठों कंपनियां बाहर की हैं। वालेचा इंजीनियरिंग को ठेका देने का अंतिम निर्णय इंदौर विकास प्राधिकरण का संचालक मंडल (बोर्ड) लेगा।

नीरज-प्रतिभा अयोग्य करार
सूत्रों ने बताया सुपर कॉरिडोर बनाने की इच्छुक कंपनियों में नीरज-प्रतिभा जॉइंट वेंचर भी शामिल थी। इस कंपनी ने आईडीए के बीआरटीएस पायलट कॉरिडोर, एमआर-9 व शिवाजी प्रतिमा-बायपास लिंक रोड बनाने का ठेका लिया है लेकिन काम की धीमी गति के कारण इस कंपनी को सुपर कॉरिडोर बनाने में अयोग्य करार दिया गया। कंपनी को प्राधिकरण ने तकनीकी बिट में ही बाहर कर दिया था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: