HomeSportsCricket Cricket

दस हजारी क्लब में शामिल हुए द्रविड़

चेन्नई. राहुल द्रविड़ टेस्ट क्रिकेट में 10 हजार रन बनाने वाले दुनिया के छठे और भारत के तीसरे बल्लेबाज बन गए हैं। द्रविड़ ने यह उपलब्धि साउथ अफ्रीका के खिलाफ पहले टेस्ट मैच के चौथे दिन मोर्न मोर्केल के ओवर में हासिल की। दस हजार रन पूरे करने के साथ ही द्रविड़ वेस्टइंडीज के ब्रायन लारा, भारत के सचिन तेंडुलकर और सुनील गावस्कर और ऑस्ट्रेलिया के एलन बॉर्डर और स्टीव वॉ के विशिष्ट क्लब में शामिल हो गए हैं। द्रविड़ ने 111 रन की पारी खेली। यह उनका 25वां टेस्ट शतक भी रहा। इसके साथ ही टेस्ट क्रिकेट में द्रविड़ साउथ अफ्रीका के खिलाफ एक हजार रन बनाने वाले दूसरे भारतीय बल्लेबाज भी बने। द्रविड़ मनाएंगे जश्न

टेस्ट करिअर में 10 हजार रन पूरा करने पर खुशी जाहिर करते हुए द्रविड़ ने कहा है कि वे इस उपलब्धि पर जश्न मनाएंगे। पूर्व कप्तान ने कहा, जब मैं अपने 12 वर्ष के करिअर को देखता हूं, तो यह सच में जश्न मनाने का अवसर है। मैंने अपनी उम्मीद से भी अधिक उपलब्धि अर्जित की है। द्रविड़ इससे पहले वनडे में भी 10 हजार रन बना चुके हैं, लेकिन टेस्ट में इस उपलब्धि को अधिक महत्वपूर्ण बताते हुए उन्होंने कहा, मैं पिछले पांच-छह सालों से अच्छा प्रदर्शन कर रहा था, लेकिल 2007 में अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर सका। उन्होंने कहा कि फॉर्म में आने के लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ी।

यहां तक कि पिछले डेढ़ महीने तक शारीरिक प्रशिक्षण से भी गुजरना पड़ा।

मैच का परिणाम संभव :

पत्रकारों के साथ बातचीत में द्रविड़ ने कहा, अब भी मैच का परिणाम आ सकता है, लेकिन इसके लिए भारतीय गेंदबाजों को रविवार को मैच के आखिरी दिन करिश्माई गेंदबाजी करनी होगी।

टेस्ट में 10 हजार रन बनाने वाले खिलाड़ी

बल्लेबाज देश मैच रन 100 50

ब्रायन लारा वेस्टइंडीज 131 11953 34 48

सचिन तेंडुलकर भारत 147* 11782 39 49

एलन बॉर्डर ऑस्ट्रेलिया 156 11174 27 63

स्टीव वॉ ऑस्ट्रेलिया 168 10927 32 50

सुनील गावस्कर भारत 125 10122 34 45

राहुल द्रविड़ भारत 120* 10031 25 51

विभिन्न देशों के खिलाफ द्रविड़ का टेस्ट प्रदर्शन

देश मैच रन औसत 100 50 ऑस्ट्रेलिया 23 1740 45.78 2 10

वेस्टइंडीज 17 1408 67.04 3 10

साउथ अफ्रीका 16* 1065 38.03 2 5

इंग्लैंड 15 1346 61.18 3 8

पाकिस्तान 15 1236 53.73 5 3

श्रीलंका 11 832 52.00 1 7

न्यूजीलैंड 9 1004 59.05 4 2

जिम्बाब्वे 9 979 97.90 3 5

बांग्लादेश 5 421 70.16 2 1।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: