इंदौर. सिमी के नेशनल नेटवर्क का भंडाफोड़ करने वाली पुलिस टीम पर मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चौहान ने इनामों की बौछार कर दी है। आईजी इंदौर अनिल कुमार, डीआईजी वी. मधुकुमार, एसपी अशुंमान यादव, एसपी धार चंचल शेखर, एएसपी वीरेंद्रसिंह, सीएसपी पीथमपुर सुनील मेहता को रिवॉल्वर दी जाएगी।
टीआई बीएस परिहार, बीपीएस परिहार, अजय कैथवास, एसआई कुंजनसिंह बुंदेला, एएसआई श्री तंवर, विशेष शाखा के एएसआई योगेश शर्मा और अन्य अफसरों को एक-एक लाख रुपए मिलेंगे। हवलदारों व आरक्षकों को 50-50 हजार का इनाम दिया जाएगा।
इनमें इंदौर की विशेष शाखा के आरक्षक साहबसिंह जाट भी शामिल है। उधर इंदौर में पकड़े गए सरगनाओं को शुक्रवार दोपहर 1.10 बजे धार के मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के सामने पेश किया गया। सभी को 11 अप्रैल तक पुलिस रिमांड पर सौंपा दिया गया।