नई दिल्ली. आज सुबह सवा सात बजे नई दिल्ली के सीलमपुर में ब्रहमपुरी इलाके के गली नंबर 8 में बन रही चार मंजिला इमारत गिरने की वजह से 6 लोगों की मौत हो गई है और 20 से ज्यादा लोग गंभीर रुप से घायल हो गए है। घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
अस्पताल के सूत्रों ने बताया कि मरने वालों की संख्या मे इजाफा हो सकता है। सरकार ने मृतकों के परिवारजनों को 1 लाख रुपए और घायलों के परिवारजनों को 75 हजार देने की घोषणा की है।
माना जा रहा है कि बहुत से लोग अभी भी मलबे में फंसे हैं लेकिन संकरी गली की वजह से राहत कार्य धीमें गति से हो रहा है। पुलिस ने बताया कि मरने वालों में से ज्यादातर बिल्डिंग के निर्माण कार्य में लगे हुए मजदूर हैं।