HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

बंद नहीं होगी एयर डेक्कन की ग्वालियर उड़ान

ग्वालियर. air deccan एयर डेक्कन अपनी विमान सेवा का ग्वालियर में संचालन जारी रखेगा। डेक्कन व किंगफिशर प्रबंधन ने इसका आश्वासन सांसद ज्योतिरादित्य सिंधिया को दिया है। अब फ्लाइट रोज न चलते हुए सप्ताह में तीन दिन चलेगी।

कांग्रेस नेता व पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल व प्रदेश कांग्रेस के सचिव अशोक सिंह ने संवाददाताओं को जानकारी देते हुए बताया कि डेक्कन नई दिल्ली-ग्वालियर-इंदौर के बीच विमान सेवा चला रहा है। प्रबंधन ने घाटे की वजह से 29 मार्च को यह सेवा बंद करने का निर्णय लिया था। इस खबर से शहरवासियों को काफी निराशा हुई थी।

यह बात जब सांसद श्री सिंधिया की जानकारी में आई तो उन्होंने एयर डेक्कन की ग्वालियर में उड़ान बंद नहीं करने के लिए डेक्कन के मुख्य प्रबंधक के.गोपीनाथ एवं किंगफिशर एयरलाइन के मालिक विजय माल्या से बातचीत की।

नतीजतन श्री गोपीनाथ व श्री माल्या ने उनकी बात को मानते हुए ग्वालियर से डेक्कन की उड़ान बंद नहीं करने का आश्वासन दिया है। यह फ्लाइट अब सप्ताह में तीन दिन नई दिल्ली-ग्वालियर-इंदौर व इंदौर-ग्वालियर-नई दिल्ली के बीच चलेगी।

फ्लाइट को बंद नहीं करने से शहर के उद्योगपतियों, व्यापारियों को भी फायदा मिलेगा। उन्होंने, सांसद श्री सिंधिया से मांग की है कि पर्यटन और औद्योगिक विकास की दृष्टि से उक्त फ्लाइट को प्रतिदिन ही चलाया जाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: