चेन्नई. मुख्य चुनाव अधिकारी एन. गोपालास्वामी ने घोषणा की है कि कर्नाटक में चुनाव 28 मई के पहले होगें। एन. गोपालास्वामी ने कहा कि चुनाव के तारीखों की घोषणा 2 दिनों के अंदर की जाएगी।
एन. गोपालास्वामी ने संवादाताओं को बताया कि चुनाव के पहले राज्य में पुलिस और अर्धसैनिक बलों की क्षमता का परिक्षण किया जा रहा है। एन. गोपालास्वामी के कहा कि तामिलनाडु के मुख्य चुनाव अधिकारी नरेश गुप्ता की अध्यक्षता में राज्य के चुनाव क्षेत्र के सीमाकंन पर विचार किया जा रहा है।
गोपालास्वामी ने कहा कि हम चुनाव के पहले पोलिंग बूथ के निर्माण से लेकर वहां सेना की मौजूदगी तक हर मुद्दे पर चर्चा करेगें। उन्होंने कहा कि राज्य में राषट्रपति शासन के 6 महीने भी 28 मई तक पूरे हो जाएगें।