bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

गेहूं भी 3 रुपए किलो

रायपुर. गरीबों को तीन रुपए किलो में चावल देने की योजना में बदलाव करते हुए राज्य शासन ने अब इसमें गेहूं को भी शामिल कर दिया है। गरीबों को तीन रुपए किलो में गेहूं भी मिलेगा। उपभोक्ता चाहें तो गेहूं ले सकते हैं या फिर चावल।

खाद्य सचिव डा. आलोक शुक्ला ने बताया कि कुछ लोग चावल के बजाय रोटी खाना पसंद करते हैं। इस कारण योजना में बदलाव किया गया है। हालांकि यहां गेहूं पसंद करने वालों की संख्या बहुत कम है फिर भी उनके लिए विकल्प मौजूद रहेगा। गेहूं आबंटन में कोई तकलीफ नहीं होगी। जितनी आवश्यकता होगी, उतना गेहूं राज्य के पास है।

फिलहाल यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि कुल कितने गेहूं की आवश्यकता होगी। इस संबंध में डा. शुक्ला ने सभी कलेक्टरों को पत्र भेजकर विस्तृत रिपोर्ट मंगाई है। कलेक्टरों की मांग पर आवश्यकतानुसार गेहूं की उपलब्धता सुनिश्चित की जाएगी।

डा. शुक्ला ने स्पष्ट किया कि किसी भी उपभोक्ता को महीने में अधिकतम 35 किलो खाद्यान्न दिया जाएगा। जितना गेहूं लिया जाएगा, उतना चावल कम दिया जाएगा। चाहे तो पूरा गेहूं ले सकते हैं या फिर दोनों।

उल्लेखनीय है कि राज्य को केंद्र से मिलने वाले एपीएल कोटे के गेहूं के बदले चावल दिया जा रहा है। फिलहाल केंद्र से राज्य को गेहूं नहीं मिल रहा है। कहा जा रहा है कि स्थानीय स्तर पर आवश्यकतानुसार गेहूं की व्यवस्था की जाएगी। इस संबंध में सभी जिलों से दुकानवार जानकारी मंगाई गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: