HomeNewsNational National

बढ़ती मंहगाई सरकार की असफलता

कोयंबटूर. कोयंबटूर में कल से शुरु होने वाली सीपीआई एम की राष्ट्रीय अधिवेशन के पहले पार्टी ने एक बार फिर यूपीए सरकार को आड़े हाथों लिया है। इस बार पार्टा ने बढ़ती मंहगाई पर सरकार की जम कर खिचाई की है।पार्टी पोलित ब्यूरो की सदस्या बिंद्रा करात ने कड़े शब्दों में कहा कि मंहगाई दर 13 महीनों के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। यह सरकार की सबसे बड़ी नाकामयाबी है। करात ने कहा कि हम यह मानने को तैयार नहीं है कि वैश्विक दामों की वजह से मंहगाई दर पर नियंत्रण नहीं किया जा सकता है।

करात ने कहा कि सरकार बढ़ते दामों को नियंत्रित करने में बुरी तरह से फेल हुई है। वित्त मंत्री चिदंबरम हमेशा विश्व बाजार के बढ़ते दामों का रोना रोते रहते है वो पूरी तरह से बेकार है।

माना जा रहा है कि सीपीआई एम कल से शुरु होने वाली बैठक में पार्टी मंहगाई के मुद्दे पर सरकार को घेरने की योजना बनएगी। बिंद्रा ने कहा कि सरकार सार्वजनिक वितरण प्रणाली की मदद से गरीब वर्ग को सस्ते दामों में अनाज और अन्य जरुरी सामान उपल्बध कराने में असफल रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: