News
Chhattisgarh
Bilaspur Bilaspur बिलासपुर. दहेज के लिए पत्नी को प्रताड़ित करने वाले पति के खिलाफ सरकंडा पुलिस ने जुर्म कायम कर लिया है। पुलिस के मुताबिक योगिता राज की शादी 3 अप्रैल 2005 को नीलांबर सिंह राज से हुई थी। शादी के दो दिन बाद से ही वह योगिता को दहेज में बाइक नहीं लाने पर प्रताड़ित करने लगा।
वह योगिता से मारपीट भी करता था। इसकी शिकायत उसने अपने माता-पिता से की थी। 23 मार्च को फिर नीलांबर ने योगिता की पिटाई कर दी। इस पर योगिता ने सरकंडा थाने में रिपोर्ट लिखाई। पुलिस ने शुक्रवार को नीलांबर के खिलाफ धारा 498 ए के तहत जुर्म दर्ज कर लिया है।