लंदन. वैज्ञानिको ने तेजी से फैल रही दिमागी बीमारी ‘शिजोफ्रेनिया’ (मनोभाजन) के आनुवांशिकी कारणों का पता लगाने में महत्वपूर्ण सफलता हासिल कर ली है।
शोध के मुताबिक गुणसूत्रों (क्रोमोसोम) में उत्परिवर्तन के कारण यह बीमारी पैदा होती है। चूकिं यह एक मानसिक रोग होता है, इसलिए गुणसूत्रों में परिवर्तन होने के बाद इससे सीधा मस्तिष्क प्रभावित होता है।
‘यूएस नेशनल इंस्टीटयूट ऑफ मेन्टल हेल्थ’ के निदेशक डॉ थॉमस इन्सेल ने बताया कि, “शिजोफ्रेनिया से ग्रसित 150 मरीजों के डीएनए का शोध के दौरान इस बीमारी के आनुवांशिकी कारणों का पता लगाया गया है।”
डॉ इन्सेल का कहना है कि इस शोध के बाद ‘शिजोफ्रेनिया’ के इलाज में नई दवाओं की खोज की जा सकती है।