HomeNewsNational National

भारत को अमेरिका के शिकंजे से बाहर लाना जरुरी

कोयंबटूर. भारत-अमेरिका नागरिक पारमाणु समझौते का विरोध करने के बाद अब वाम दलों ने कहा कि उनका ध्यान भारत और अमेरिका के के सैन्य समझौता को रोकने पर है। वाम दलों ने कहा कि वे देश को अमेरिका के कूटनीतिक शिकंजे से बाहर लाना चाहते हैं।

सीपीआईएम सचिव प्रकाश करात ने कहा कि वाम दलो ने पहले ही कह दिया है कि परमाणु समझौते का आगे नहीं जाने देगें लेकिन अभी हमारा काम खत्म नहीं हुआ है । हम अब भारत अमेरिका सैन्य समझौते को भी रोकना चाहते हैं।

करात ने कहा कि हम अपने पड़ोसी देशों जैसे पाकिस्तान, नेपाल, बांग्लादेश और श्रीलंका के विकासशील और लोकतांत्रिक दलों से भी अपील करेगें कि अमेरिका के पंजों से बाहर आने के लिए एक मंच पर आएं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: