रांची. झारखंड पुलिस ने राज्य विधानसभा के अध्यक्ष आलमगीर आलम सहित कई मंत्रियों और विधयाकों के मोबाइल फोन पर धमकी भरे संदेश भेजने के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने इस मामले में शुक्रवार को रांची के ध्रुवा इलाके से रंजन कुमार मिश्रा नामक युवक को गिरफ्तार किया। पुलिस ने युवक के पास से पांच मोबाइल फोन और आठ सिम कार्ड भी बरामद किए हैं। पुलिस के मुताबिक पूछताछ के दौरान इस युवक ने अपना जुर्म कबूल लिया है।
रांची के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एम.एस भाटिया ने बताया कि यह युवक दिल्ली के नंबर से मंत्रियों और विधायकों के मोबाइल फोन पर धमकी भरे संदेश भेजता था।
मिश्रा ने सबसे पहले जनता दल यूनाइटेड (जद-यू) के विधायक रमेश सिंह मुंडा को अपना शिकार बनाया था। इस युवक ने मोबाइल फोन पर भेजे गए संदेश में मुंडा को 2 अप्रैल तक मौत के घाट उतारने की धमकी दी थी।
ऐसे धमकी भरे संदेश होली वाले दिन राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री अजरुन मुंडा व विधानसभा अध्यक्ष आलम के मोबाइल फोन पर भी भेजे गए थे।
जद-यू विधायक ने इस संबंध में बुंदु पुलिस थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई थी।
संबंधित खबरें
* विधायकों को एसएमएस से धमकी