bhaskar Web English
HomeNewsNational National

मेनका गांधी के खिलाफ लूट का मुकदमा दर्ज

लखनऊ. भाजपा सांसद मेनका गांधी के खिलाफ मुकदमा दर्ज भाजपा सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी के खिलाफ पीलीभीत में आज एक मुकदमा दर्ज किया गया है। उन पर आरोप है कि उन्होंने एक व्यक्ति की 22 भैंसें छीन कर ग्रामीणों के हवाले कर दी। इस संबंध में उन पर पीपलपुर थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

पीलीभीत के पुलिस अधीक्षक ने बताया कि क्राइम संख्या 217/08 के तहत मेनका गांधी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 394 और 506 के तहत लूट का मामला दर्ज किया गया है। यह मुकदमा शब्बीर पुत्र लल्लू नजीर ने दर्ज कराया है।

वादी के अनुसार वह अपनी 22 भैंसे लेकर जा रहा था जब कल शाम मेनका गांधी ने अपने समर्थकोंके साथ उन्हें राेका और मारपीट करने के बाद उसकी भैंसों को वहीं मौके पर अनजान ग्रामीणों को दे दिया। वादी बरेली जिले के सैंथल कस्बे का रहने वाला है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: