मुंबई. महाराष्ट्र में हिंगोली के निकट आज एक ट्रक और टैम्पो की टक्कर में एक पांच वर्षीय बच्ची सहित सात लोगों की मौत हो गई और 21 अन्य घायल हुए।
हिंगोली जिला थाने के सहायक सब-इन्सपेक्टर मकबूल अहमद शेख के अनुसार लोगों से ठसाठस भरा टैम्पो निकटवर्ती जिला पर्बनी में एक मेले से लौट रहा था।
उनके अनुसार अचानक विपरीत दिशा से आने वाले ट्रक की टैम्पो से भिड़ंत हो गई जिसमें छह लोगों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
पुलिस सूत्रों के अनुसार घायलों में से कुछेक की हालत गंभीर बनी हुई है और उन्हें हिंगोली के निकट एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
ट्रक ड्राइवर सुरेश दयाराम चव्हाण को लापरवाही से गाड़ी चलाने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।