HomeNewsNational National

राजबीर की हत्या का आरोपी अस्पताल में भर्ती

गुड़गांव.राजबीर की हत्या का आरोपी अस्पताल में भर्ती दिल्ली के ‘एनकाउंटर स्पेशलिस्ट’ राजबीर सिंह की हत्या के आरोपी विजय भारद्वाज को शनिवार को सीने में दर्द होने की शिकायत पर अस्पताल में भर्ती करवा दिया गया है।

इस मामले की जांच से जुड़े पुलिस अधिकारी ने बताया कि भारद्वाज को गुड़गांव के सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

गौरतलब है कि भारद्वाज ने सोमवार की देर रात राजबीर की हत्या की बात स्वयं कबूल की थी। उसके बाद जिला पुलिस ने इस आरोपी को हिरासत में ले लिया था।

भारद्वाज ने पुलिस को बताया था कि उसने राजबीर के सिर में दो गोलियां दागी थीं। उसने पुलिस को यह भी बताया था कि जिस रिवाल्वर से गोलियां चलाई गई थीं, वह तीन दिन पहले राजबीर ने ही भारद्वाज को दी थी।

इस बीच राजबीर के परिजनों ने केन्द्रीय जांच ब्यूरो से इस मामले की जांच करवाने की मांग की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: