लखनऊ.
भाजपा के वरिष्ठ नेता व पूर्व प्रधानमंत्री अटलबिहारी वाजपेयी के लखनऊ से एक बार फिर चुनाव लड़ने की मांग जोर पकड़ रही है। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजनाथ सिंह से लेकर प्रदेश के तमाम नेता उनसे चुनाव लड़ने की गुजारिश कर रहे हैं।
वरना जीत मुश्किल : उप्र में लोकसभा की 80 सीटों में से भाजपा गठबंधन को पिछले चुनाव में 10 सीटें मिली थीं। वाजपेयी के चुनाव नहीं लड़ने की स्थिति में राज्य में भाजपा की स्थिति और खराब होने की आशंका जताई जा रही है।
सिर्फ वाजपेयी : पार्टी सूत्रों के अनुसार, लखनऊ में सिर्फ वाजपेयी ही जीत सकते हैं। इसी वजह से भाजपा नेता लालजी टंडन ने कहा है, ‘अटलजी सिर्फ नामांकन पत्र भर दें। कार्यकर्ता चुनाव जीत लेंगे।’