bhaskar Web English
HomeNewsNational National

..और शर्म से लाल हुए राहुल गांधी

बेंगलूर.rahul कांग्रेस महासचिव राहुल गांधी का चेहरा तब शर्म से लाल हो गया, जब उन्हें कहा गया कि लड़कियां उन्हें पसंद करती हैं। पांच दिवसीय कर्नाटक यात्रा के समापन पर पत्रकारों ने राहुल से पूछा कि वे उनसे आकर्षित होने वाली लड़कियों का सामना कैसे करते हैं?

इससे पहले कि राहुल अपनी झेंप मिटा पाते, पत्रकारों ने अगला सवाल दाग दिया कि वे कब शादी करेंगे? इस बार राहुल ने बड़े संयत होकर जवाब दिया कि यह पर्सनल सवाल है और इसका जवाब वे व्यक्तिगत तौर पर ही देंगे।

राहुल के कुंवारा होने पर चुटकी लेते हुए पत्रकारों ने उन्हें बताया कि महिलाएं उन्हें चार्मिंग कहती हैं। राहुल से यह भी पूछा गया कि आखिर क्यों लड़कियां और महिलाएं उनसे हाथ मिलाने के लिए टूट पड़ती है? राहुल की सभाओं में महिलाओं की संख्या अधिक क्यों होती है? इन सवालों को सुनकर शर्माए राहुल ने पहले तो चुप्पी साध ली, फिर उन्होंने कहा ‘महिलाएं मुझे चार्मिंग मानती है, यह सुनकर अच्छा लगा।’

गौरतलब है कि यात्रा के दौरान बेंगलूर और मेंगलोर के शिक्षण संस्थानों में हुए कार्यक्रमों और राहुल की सभाओं में लड़कियों की संख्या काफी अधिक थी। राहुल के साथ फोटो खिंचवाने और हाथ मिलाने के लिए भी छात्राएं काफी बेसब्र नजर आई थीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: