Vaama
Fashion N Beauty Fashion N Beauty मैजिक स्टाइल.
यह नेल पेंट सेलफोर्ड (ब्रिटेन) के अलबियोन हाईस्कूल के स्टूडेंट्स ने तैयार किया है। उन्हें इस बात की बेहद खुशी है कि यह नेल पेंट लगाकर अब वे क्लासरूम में भी बेखौफ होकर जा सकेंगी। नेल पेंट के कलर में आने वाला बदलाव वॉर्निश और सूर्य की अल्ट्रा वायलेट किरणों के बीच होने वाले कैमिकल रिएक्शन का परिणाम है।
नेल पेंट को तैयार करने का आइडिया इन स्टूडेंट्स को सेलफोर्ड यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ आर्ट एंड डिजाइन के पॉल हेवुड और सेम इग्लेसोन के साथ एक प्रोजेक्ट पर काम करने के दौरान आया।
विशेष प्रोजेक्ट ऑफिसर इग्लेसोन कहते हैं कि हमने स्टूडेंट्स से उनसे संबंधित विषय पर रिसर्च करने को कहा था। चूंकि नेल पेंट का अपना बड़ा बाजार है, इसलिए इन विद्यार्थियों ने इसे ही अपने रिसर्च का विषय बनाया। मुझे लगता है कि यह बेहद उपयोगी प्रोडक्ट है और भविष्य में वे इसका प्रयोग व्यावसायिक स्तर पर भी कर सकते हैं। इन स्टूडेंट्स ने एक बेहतरीन काम को अंजाम दिया है और मुझे इन पर नाज है। वैसे इस तरह का नेल पेंट चीन में पहले से ही बनाया जा रहा है। हाल ही में सेलफोर्ड इनोवेशन फोरम के शुभारंभ अवसर पर इस नेल पेंट को अधिकृत तौर पर जारी किया गया। अगले कुछ सप्ताह में इसके ब्रिटेन के बाजार में बिक्री के लिए उपलब्ध होने की उम्मीद है।