bhaskar Web English
HomeVichaar Vichaar

जीवन में प्रतिबद्धता का महत्व

लीडरशिप मंत्र. जब हम महान लोगों के जीवन पर निगाह डालते हैं, तो हमें सभी के जीवन में एक खास चीज देखने को मिलती है और वह है प्रतिबद्धता। चाहे वह गांधी जी रहे हों या मार्टिन लूथर किंग या सिकंदर महान या मदर टेरेसा, जिस ध्येय के लिए भी ये काम करते थे या लड़ाई लड़ रहे थे उसके प्रति वे हमेशा प्रतिबद्ध रहे। अपनी इसी खूबी से वे अपने आस-पास का वह माहौल रचने में भी सफल रहे, जो उनकी कार्यपूर्ति के लिए जरूरी था।

समझें प्रतिबद्धता की अहमियत को

1. यदि आप अपनी योजनाओं और काम के प्रति प्रतिबद्ध नहीं हैं, तो आप अपने मुकाम तक नहीं पहुंच पाएंगे। आप वह हासिल नहीं कर पाएंगे, जिसे आप वास्तव में पाना चाहते हैं।

2. अगर आपमें प्रतिबद्धता नहीं होगी तो ऐसी स्थिति में आपका शरीर कुछ करेगा और मुंह से कुछ और निकलेगा।

3. ऐसी मनोदशा में आप अपनी बात पहुंचाने में भी असमर्थ होंगे और आपके काम में हमेशा अस्थिरता बनी रहेगी।

4. यही नहीं आप खुद के साथ-साथ दूसरों को भी साझे उद्देश्य के प्रति प्रेरित नहीं कर सकेंगे।

5. प्रतिबद्धता एक नई ऊर्जा का संचार करने में कारगर होती है। साथ ही इससे मुश्किलों से जूझने की ताकत मिलती है और आपके कदम अपने लक्ष्य की दिशा में ही आगे बढ़ते हैं।

6. प्रतिबद्धता में इतनी ताकत होती है कि यह आपकी क्षमताओं में भी विस्तार कर सकती है। आपके लिए असंभव कुछ भी नहीं रह जाता।

7. यह ताकत आपको अपने लक्ष्य के प्रति जुनूनी बनाने में भी कारगर होती है। इस तरह से आप सकारात्मक ऊर्जा का सृजन कर सकते हैं, जिसके बहुआयामी प्रभाव होते हैं।

-लेखक नेतृत्व प्रशिक्षण संस्था लीडकैप के संस्थापक हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: