bhaskar Web English
HomeNewsMetrosBhopal Bhopal

शहर का पारा फिर 38 डिग्री पर पहुंचा

भोपाल. मार्च का महीना जाते-जाते अहसास करा रहा है कि आने वाले दिनों में सूरज लोगों को जमकर तपाएगा। शहर में रविवार को दिन भर तीखी धूप चमकती रही। अधिकतम तापमान 38 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया। यह सामान्य से चार डिग्री सेल्सियस ज्यादा था।

पिछले कुछ दिनों से तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी का सिलसिला जारी है। करीब दस दिन पहले भी तापमान 38 डिग्री पर पहुंच गया था, पर मौसम में आए बदलाव के बीच बारिश होने के कारण दिन और रात के तापमान में कमी आ गई थी। अब फिर तापमान में बढ़ोतरी हो रही है।

बाजारों से गायब रही रौनक: रविवार को तीखी धूप चमकने के कारण सामान्य के मुकाबले बाजारों में भीड़ कम नजर आई। शाम को बाग-बगीचों, शाहपुरा झील और बड़ी झील किनारे बड़ी संख्या में लोग नजर आए। रविवार को अधिकतम तापमान 38.0 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। एक दिन पहले अधिकतम तापमान 37.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ था। इस महीने में सबसे अधिक तापमान 18 मार्च को अधिकतम तापमान 38.6 डिग्री दर्ज हुआ था। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि हवा का रुख उत्तर-पश्चिमी होने के कारण तापमान में वृद्धि हुई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: