इंदौर. वित्त वर्ष की समाप्ति को देखते हुए रविवार को भी नगर निगम के कैश काउंटर्स खुले रहे और 1.47 करोड़ रुपए जमा हुए। हालांकि करदाताओं की संख्या अपेक्षा से काफी कम रही।
निगम ने करदाताओं की सहूलियत के लिए रविवार को भी मुख्यालय और सभी जोन के कैश काउंटर्स खुले रखे थे। जोनों पर तो दोपहर एक बजे सभी काउंटर्स तकरीबन सूने रहे। राजस्व समिति प्रभारी ललित पोरवाल ने बताया सोमवार को रात ११ बजे तक काउंटर्स चालू रहेंगे।