bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

उड़ानों का समय बदला

इंदौर. रविवार को एयर इंडिया और जेट एयरवेज की दिल्ली उड़ानों का समय बदल गया। साथ ही सिम्प्लीफ्लाय डेक्कन की ३ और जेट एयरवेज की २ उड़ानें भी शुरू हुईं। एयर इंडिया की सुबह दिल्ली जाने वाली उड़ान (१३३) ३0 मार्च से २ अप्रैल तक सुबह ११.४५ बजे इंदौर आकर दोपहर १२.३0 पर लौटेगी। इसका नियमित समय सुबह ६.४0 पर आकर ७.३0 बजे दिल्ली उड़ने का है। एयरलाइंस के एयरपोर्ट मैनेजर डायगो डिकॉस्टा ने बताया ऑपरेशनल कारणों से तीन दिन के लिए समय बदलना पड़ा।

जेट एयरवेज की सुबह और शाम की दिल्ली उड़ान का समय भी बदला। सुबह की उड़ान ८.४५ पर इंदौर आकर ९.२0 पर दिल्ली रवाना होगी, जो अब तक सुबह ७.0५ पर आकर ८ बजे जाती थी। शाम की दिल्ली उड़ान रात ७.५0 पर आकर ८.२५ बजे दिल्ली जाएगी। यह रात ९.क्क् बजे आकर ९.४५ पर उड़ती थी। एयरपोर्ट मैनेजर तपन कुलकर्णी ने बताया बदलाव समर शेड्यूल के तहत है।

नई उड़ानें : रविवार को ही सिम्प्लीफ्लाय डेक्कन की ३ और जेट एयरवेज की २ उड़ानें और शुरू हो गई। इन्हें मिलाकर इंदौर से कुल 20 उड़ान हो गई हैं। सिम्प्लीफ्लाय डेक्कन की उड़ान मुंबई, बेंगलुरू व नागपुर गई। जेट एयरवेज ने रायपुर व हैदराबाद के लिए उड़ान भरी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: