bhaskar Web English
HomeNewsMetrosIndore Indore

विवादित बिंदुओं पर शासन के आदेश जल्द

इंदौर. मास्टर प्लान के तीन प्रमुख विवादित बिंदुओं पर शासन के आदेश जल्द ही आएंगे। इसकी प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। इसमें कॉलोनी की जमीन 2 से 8 हेक्टेयर व रो-हाउसिंग प्रमुख है।

डायरेक्टर टाउन एंड कंट्री प्लानिंग (टीएनसीपी) श्रीमती दीप्ति गौड़ मुखर्जी ने विदेश प्रवास से पहले ‘भास्कर’ को बताया कॉलोनी के लिए 2 व 8 हेक्टेयर के नियम को लेकर कई प्रश्न सामने आए थे। प्लान में जो था, वह हम स्पष्ट कर चुके हैं।

कुछ मांगे थीं जैसे वह नियम किन क्षेत्रों में लागू होगा? इस पर शासन दिशानिर्देश तय कर रहा है। रो-हाउसिंग व मध्यक्षेत्र के नक्शों की स्वीकृति का मुद्दा भी उसमें शामिल है। उन्होंने बताया मास्टर प्लान की किताब का प्रकाशन हो चुका है। वह जल्द ही उपलब्ध होगी। प्लान में नगर निगम सीमा से बाहर घोषित प्लानिंग एरिया के विकास पर उन्होंने कहा मेट्रोपालिटियन अथॉरिटी बनाने की प्रक्रिया चल रही है।

अधिकारियों की मानें तो बिल्डर्स एंड डेवलपर्स एसो. सहित अन्य संस्थाओं या व्यक्तियों ने किसी न किसी माध्यम से अपनी समस्याएं शासन तक पहुंचाई थी। उनका खुलासा भी होने की संभावना है। संचालक नियमों का हवाला देकर ये समस्याएं हल करने से इंकार कर चुकी हैं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: