News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. विश्वविद्यालय थानाक्षेत्र में सेल्स टैक्स ऑफिस के पास मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने सहायक आबकारी आयुक्त की पत्नी का पर्स छीन लिया। सीएसपी मुरार रामलखन सिंह के अनुसार, सहायक आबकारी आयुक्त शैलेष सिंह की पत्नी प्रीति सिंह रविवार की शाम लगभग सात बजे खरीदारी करने के लिए निकली थीं। वह सिटी सेन्टर स्थित डिपार्टमेंटल स्टोर से निकलकर सेल्स टैक्स ऑफिस की तरफ जा रही थीं, इसी दौरान मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक इनके बगल से तेज गति से निकले और हाथ से बैग छीन ले गए। पर्स में दो मोबाइल फोन के अलावा नगदी भी थी।
चोरी के कुछ देर बाद ही संदेही पकड़ा : बहोड़ापुर थानाक्षेत्र के मेवाती मोहल्ले में रहने वाले इकरार खां के यहां चोरों ने जेवरात सहित दस हजार रुपए का सामान रविवार की दोपहर पार कर दिया था। पुलिस ने घटना के कुछ ही देर बाद चोरी के संदेह में अरमान नामक युवक को हिरासत में ले लिया।
दुकान के ताले टूटे, बाइक चोरी : कोतवाली थानाक्षेत्र के लोहिया बाजार में अज्ञात चोरों ने संजय सूर्यवंशी की सेनेट्री की दुकान के ताले तोड़कर सेनेट्री का सामान चोरी कर लिया। उधर रॉक्सी सिनेमा के सामने से दशरथ सिंह भदौरिया की मोटरसाइकिल चोरी हो गई। चोरी का संदेह रिंकू नामक व्यक्ति पर जताया है।