News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior ग्वालियर. मुरार थानाक्षेत्र के गंज इलाके में हुए झगड़े में एक वीडियो पार्लर पर कुछ लोगों ने तोड़फोड़ कर दी। पुलिस ने तोड़फोड़ करने वालों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। उधर व्यापारियों ने बाजार बंद कराने की चेतावनी दी है।
मुरार के गंज क्षेत्र में आकाश अग्रवाल का म्यूजिक सेंटर है। रविवार की रात को राजेन्द्र गुर्जर निवासी अलापुर और संतोष निवासी त्यागी नगर अपने कुछ साथियों को लेकर पहुंचे और आकाश की मारपीट करते हुए दुकान में तोड़फोड़ कर दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आकाश अग्रवाल की शिकायत पर राजेन्द्र और संतोष के खिलाफ पथराव और मारपीट का मामला दर्ज किया है। वहीं संतोष की शिकायत पर आकाश के खिलाफ मारपीट का मामला दर्ज किया है। उधर स्थानीय व्यापारियों ने आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई न होने की स्थिति में बाजार बंद करने की चेतावनी दी है।
जान से मारने की धमकी : उधर गोला का मंदिर थानाक्षेत्र में रहने वाले विनय चौधरी को अज्ञात व्यक्ति ने फोन पर जान से मारने की धमकी दी है। इस अनजान व्यक्ति ने इनके ऑफिस के बाहर खड़ी कार की तोड़फोड़ भी कर दी।