News
Madhya Pradesh
Gwalior Gwalior डबरा. भितरवार पुलिस ने एक बच्चे को ले जा रहे बाबा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। वहीं बच्चे को ग्वालियर स्थित बाल संप्रेषण गृह भेजा गया है। जानकारी के मुताबिक बाबा मंगलदास उर्फ मूलचंद जाट निवासी कुंवरपुर जिला हाथरस गत दिवस एक ६ वर्षीय बच्चे को लेकर ग्राम बागबई से गुजर रहा था। बच्चे के रोने के कारण ग्रामीणों की उस पर निगाह पड़ी। पूछताछ के दौरान उन्हें शक हुआ कि बच्चे को बाबा कहीं से लेकर आया है। ग्रामीण बाबा को भितरवार पुलिस थाने ले आए। बाद में पूछताछ के दौरान बाबा ने बताया कि बच्चे के पिता का नाम रामजीलाल बाबा है तथा उसकी मां नहीं है।
चार-पांच माह पूर्व रामजीलाल ने उक्त बच्च उसे दे दिया है जबकि बच्चे ने बताया कि उसका नाम आदित्य है और उसके पिता का नाम पन्नालाल है। छ: वर्षीय बच्चे ने पुलिस को यह भी बताया कि उसकी मां जिंदा है। पुलिस ने बच्चे एव बाबा को एसडीएम के यहां पेश किया जहां से बाबा को जेल भेज दिया गया तथा बच्चे को सम्प्रेषण गृह भिजवा दिया गया।