bhaskar Web English
HomeNewsMadhya PradeshGwalior Gwalior

भाजपा खुद के गिरेबान में झांके

ग्वालियर.g महंगाई को लेकर भाजपा द्वारा केंद्र की यूपीए सरकार की लगातार निशाना साधने पर कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव और प्रवक्ता सत्यव्रत चतुर्वेदी ने पलटवार करते हुए कहा है कि भाजपा को खुद के गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए। श्री चतुर्वेदी आज यहां संवाददाताओं से चर्चा कर रहे थे।

श्री चतुर्वेदी ने कहा कि जब भी कीमतें बढ़ती हैं, तब भाजपा के लोगों को उसके पीछे सिर्फ कांग्रेस दिखाई देती है। वह इस बात को भूल जाती है कि केरोसिन की कीमतें एनडीए की सरकार के कार्यकाल में ही तीन रुपए प्रति लीटर से बढ़कर तेरह रुपए लीटर हो गई थीं और आलू, प्याज की कीमतों ने भाजपा के आंसू निकाल दिये थे।

उन्होंने कहा कि कीमतों में वृद्धि के मामले में केंद्र सरकार ने जरूरी कदम उठाये हैं और एक-दो माह में उनके परिणाम भी सामने आएंगे पर महंगाई को रोकने के लिए राज्य सरकार को भी जमाखोरी, कालाबाजारी की रोकथाम की दिशा में प्रयास करने होंगे। श्री चतुर्वेदी ने आरोप लगाया कि भाजपा के राज्य में मप्र में माखोरों,कालाबाजारी करने वालों को बढ़ावा और संरक्षण मिला है। परमाणु करार के मुद्दे को लेकर यूपीए सरकार और वामदलों के बीच चलने वाली खींचतान के सवाल पर उन्होंने कहा कि वाम दलों ने जब भी, जो भी सवाल उठाया है, सरकार ने उनका उत्तर दिया है और आगे भी कोई शंका होगी तो उसका समाधान किया जायेगा। जहां तक सरकार का सवाल है तो उसका नजरिया साफ है।

भाजपा की पारी पूरी हुई

मप्र की भाजपा सरकार और आगामी विधानसभा चुनाव से जुड़े सवाल पर श्री चतुर्वेदी ने कहा कि भाजपा की पारी खत्म हो चुकी है और प्रदेश की जनता को चुनाव का इंतजार है ताकि वह उसे सबक सिखा सके। उन्होंने कहा कि भाजपा बात-बात पर कांग्रेस की आलोचना तो करती है पर उसकी कथनी-करनी में कितना फर्क है, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि केंद्र से गरीबों के लिए दिये जाने वाले सस्ते अनाज का तीन साल से पूरा कोटा तक राज्य सरकार नहीं उठा रही है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: