bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

यूनिवर्सिटी को मिले 3 करोड़

बिलासपुर. गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी को राज्य शासन ने तीन करोड़ रुपए का अनुदान दिया है। इस राशि का उपयोग ई-क्लास रूम, सरगुजा कैंपस के विकास, कर्मचारियों के वेतन एवं यूनिवर्सिटी के विकास में किया जाएगा। इसके लिए यूनिवर्सिटी प्रशासन ने बीते वर्ष शासन को प्रस्ताव भेजा था।

राशि के अभाव में यूनिवर्सिटी को हो रहीं दिक्कतें अब समाप्त हो जाएंगी। यूनिवर्सिटी प्रशासन के लंबित प्रस्ताव को स्वीकृत कर शासन ने मांगी गई 3.क्8 करोड़ रुपए की रािश जारी कर दी है। यूनिवर्सिटी में आईटी के छात्रों को ई-क्लासरूम में वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए कानपुर के प्रोफेसरों द्वारा मार्गदर्शन दिया जाता था। ई-क्लास रूम स्थापित तो हो गया, लेकिन इसके संचालन के लिए शासन से राशि नहीं आ रही थी। ऐसी स्थिति में पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।

इसके लिए प्रशासन ने शासन को प्रस्ताव भेजा था। प्रस्ताव पर अमल करते हुए शासन ने ई-क्लास रूम के लिए 50 लाख रुपए की राशि जारी की है। सरगुजा कैंपस के संचालन के लिए शासन ने 40 लाख रुपए जारी किए हैं। इसी तरह गुरु घासीदास यूनिवर्सिटी में विकास मद के लिए भी एक करोड़ रुपए की राशि जारी की गई है।

परीक्षा शुल्क मद से दिया जा रहा था वेतन

राज्य शासन से राशि स्वीकृत नहीं होने की स्थिति में यूनिवर्सिटी के कर्मचारियों के वेतन भुगतान के लिए भी राशि की व्यवस्था नहीं हो रही थी। ऐसी स्थिति में यूनिवर्सिटी प्रशासन ने परीक्षा शुल्क के रूप में विवि कोष में जमा राशि का उपयोग कर्मचारियों के वेतन के रूप में किया गया। यह स्थिति पिछले दो महीने से थी। शासन से 1.18 करोड़ रुपए की राशि जारी होने के बाद अब परीक्षा शुल्क से खर्च की गई राशि समायोजित की जाएगी।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: