bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhBilaspur Bilaspur

पकड़े गए नशे के सौदागर

बिलासपुर. b शहर में नारफिन बेचने वाले दो लोगों को रविवार को क्राइम ब्रांच की टीम ने गिरफ्तार कर लिया। उनसे 30 हजार के 600 एंपुल नारिफन बरामद किया गया है। क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि रीवा पैसेंजर से एक व्यक्ति बड़ी मात्रा में नारफिन इंजेक्शन लेकर आ रहा है। वह उसलापुर स्टेशन में उतरेगा। सूचना पर क्राइम ब्रांच की टीम ने उसलापुर स्टेशन में घेराबंदी की।

रीवा पैसेंजर रुकने के बाद एक व्यक्ति बाइक क्रमांक सीजी 10 ईबी 5998 से बाहर निकला। हेंडल में उसने थैला लटका रखा था। संदेह के आधार पर पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया तो वह हड़बड़ा गया। उसे घेरकर पकड़ लिया गया। तलाशी में उसके पास से थैले में नारफिन का 300 एंपुल मिला। पूछताछ में उसने अपना नाम तालापारा निवासी नज्जू खान (37 वर्ष) बताया। वह कटनी के एक मेडिकल स्टोर से नशीला इंजेक्शन लेकर आ रहा था। इस कार्रवाई के दौरान एक अन्य युवक भी पुलिस को देखकर भागने लगा। संदेह होने पर पुलिस ने उसे भी पकड़ लिया। उसके पास भी 300 एंपुल नारफिन मिला।

पुलिस ने जरहाभाठा जतिया तालाब निवासी चंदन सारथी (28) को हिरासत में ले लिया। दोनों के खिलाफ 21,22 एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कायम किया गया है। इस कार्रवाई में सिविल लाइन एसआई टीआर साहू, क्राइम ब्रांच आरक्षक जय साहू, हेमंत, बलबीर, मनीष, जीतेश, अशोक आदि शामिल थे।

दुगुना कमाने के चक्कर में पकड़े गए

नज्जू व चंदन दोनों कटनी से 20 रुपए एंपुल में नारफिन इंजेक्शन लेकर आते थे। यहां वे नशेड़ियों को 100 रुपए से 200 रुपए में बेचते थे। दोनों खुद ही माल सप्लाई करते थे। इसी के चलते क्राइम ब्रांच को भनक लग गई और वे पकड़े गए।

अब तक 13

शहर में चल रहे नशे के कारोबार को खत्म करने में पुलिस को लगातार कई सफलताएं मिली हैं। अब तक करीब 13 लोगों को पकड़ा जा चुका है। एसपी प्रदीप गुप्ता व एएसपी सिटी बीएन मीणा के निर्देशन में क्राइम ब्रांच की टीम ने नारफिन बेचने वालों के सरगना समेत 6 लोगों को पकड़ने में सफलता पाई थी। उनके पास से करीब 10 हजार एंपुल नारफिन बरामद हुआ था। इसके बाद मिनी बस्ती की एक महिला को 500 एंपुल के साथ पकड़ा गया था। कोतवाली क्षेत्र से भी दो लोगों को 500 नग नारफिन के साथ पुलिस ने गिरफ्तार किया था। इसी तरह सरकंडा क्षेत्र के निगरानी बदमाश को 500 नग नारफिन के साथ क्राइम ब्रांच ने दबोचा था। मसानगंज से भी एक महिला समेत दो को नारफिन बेचते पकड़ा जा चुका है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: