bhaskar Web English
HomeNewsChhattisgarhRaipur Raipur

वेदांती मामले ने तूल पकड़ा

रायपुर. कांग्रेसी नेताओं पर आपत्तिजनक टिप्पणियां करने वाले संत रामविलास वेदांती की गिरफ्तारी की मांग को लेकर युकांइयों ने जयस्तंभ चौक पर रविवार को हंगामा किया। उन्होंने जेल में बंद साथियों की रिहाई की मांग की।

गौरतलब है, शदाणी दरबार में संत समागम में आए श्री वेदांती को गिरफ्तार करने की मांग को लेकर युकांइयों ने कल जयस्तंभ पर धमाल मचाया। पुलिस ने वहां से 25 युकांइयों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। उन पर दफा 151 के तहत कार्रवाई की गई। इधर, वेदांती महाराज को काले झंडे दिखाए जाने और वाहन रोकने के पुराने मामले में भी उनकी गिरफ्तारी करने की खबर है। इसकी भनक लगने पर साथी युकांइयों ने दोपहर जयस्तंभ चौक पर फिर हंगामा किया।

उन्होंने संत वेदांती और मुख्यमंत्री डा. रमन सिंह का पुतला जलाया। इधर, जेल में कैद प्रदेश युवक कांग्रेस योगेश तिवारी समेत 25 युवकों ने भी जेल परिसर में नारेबाजी कर सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल की। युवक कांग्रेस के कार्यालय प्रभारी मनीष दयाल ने बताया कि वेदांती का पुतला दहन का कार्यक्रम पूरे जिले में किया गया है। साथ ही कार्यकताओं की गिरफ्तारी की भी कड़ी निंदा की गई है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: