bhaskar Web English
HomeHealth Health

वर्कआउट से समय गर्मी से बचें

नई दिल्ली. गर्मियों में वर्कआउट करना आसान नहीं है, इसलिए इस मौसम में फिजिकल एक्टिविटीज के सही नतीजे पाने के लिए आपको सही शेड्यूल के साथ खूब सारे पानी और कॉमन सेंस की जरूरत होती है।

गर्मियों में वर्कआउट करते या बाहर मैदान में कोई खेल खेलते वक्त तेज धूप और तापमान आपके सबसे बड़े प्रतिद्वंदी होते हैं। ऐसे में आप ना तो फिजिकल एक्टिविटी अच्छे से कर पाते हैं और ना ही आप में ज्यादा एक्सरसाइज करने का स्टैमिना रहता है। जाहिर है, इस तरह जहां आपकी परफॉर्मेन्स खराब होती है, वहीं आपकी सेहत पर भी फर्क पड़ता है। वैसे, तापमान के अलावा, नमी, थकान, एक दिन पहले किया काम, खाना, पानी, आराम जैसे फैक्टर्स भी वर्कआउट की परफॉर्मेन्स निर्धारित करते हैं।

गर्मियों में वर्कआउट करते समय इस बात का ध्यान रखें कि आपको अपनी बॉडी को कूल रखना है। इसके लिए आपको किसी ताम-झाम की नहीं, बल्कि खूब सारे पानी और कॉमन सेंस की जरूरत है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: