bhaskar Web English
HomeNewsNational National

एनडील पर संभलकर कदम बढ़ा रही है सरकार

खारग्राम. विद्श मंत्री प्रणब मुखर्जी ने कहा कि हमारी सरकार अमेरिका के साथ परमाणु करार की च्रर्चा के दौरान देश राष्ट्रीय सुरक्षा का ध्यान हमेशा रखती है और हम ऐसा कोई भी कदम नहीं उठाएगें जिससे देश की अस्मिता को खतरा पहुंचे।

मुर्शीदाबाद में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रणब ने कहा कि हमारी सरकार जल्दीबाजी में कोई भी कदम नहीं उठएगी क्योंकि ऐसे महत्वपूर्ण मुद्दे पर सबको साथ में लेकर चलना जरुरी है।

अमेरिकी सरकार द्वारा बन रहे दबाव के सवालों का उत्तर देते हुए प्रणब ने कहा कि भारत जैसे देश में हर किसी को साथ में लेकर ही कोई निर्णय किया जा सकता है। गौरतलब है कि वाम दलों ने कोयंबटूर में चल रही पार्टी कांग्रेस की बैठक में सैन्य समझौते को खत्म करने की मांग की है।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: