कोटा. वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय का चौथा दीक्षांत समारोह 15 मई को आयोजित किया जाएगा। समारोह में उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी विवि के संस्थापक कुलपति प्रो.वीआर मेहता को डि-लिट् की मानद उपाधि से सम्मानित करेंगे।
कुलपति के सचिव डा.बी.अरूण कुमार ने बताया कि दीक्षांत समारोह में जून-06, दिसंबर-06 एवं जून-07 के विभिन्न पाठ्यक्रमों की मेरिट सूची में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले 50 से अधिक छात्र-छात्राओं को स्वर्ण पदक तथा 5 हजार से अधिक छात्र-छात्राओं को उपाधियां एवं प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि विवि के कुलपति प्रो. नरेश दाधीच ने रविवार को जयपुर में भारत के उपराष्ट्रपति हामिद अंसारी एवं राजस्थान के राज्यपाल एवं वर्धमान महावीर खुला विवि के कुलाधिपति से औपचारिक भेंट कर उपराष्ट्रपति से विवि के चौथे दीक्षांत समारोह में मुख्यअतिथि के रूप में पधारने का आग्रह किया।
इस आग्रह पर उन्होंने अपनी औपचारिक स्वीकृति दे दी है। समारोह की अध्यक्षता राज्यपाल एवं कुलाधिपति एसके सिंह करेंगे। विशिष्ट अतिथि इन्दिरा गांधी राष्ट्रीय मुक्त विश्वविद्यालय नई दिल्ली के कुलपति प्रो.राजशेखरन पिल्लई होंगे।