bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanKota Kota

दर्शकों को तरसी सांस्कृतिक संध्या

कोटा. diwas राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को श्रीराम रंगमंच पर पर्यटन विभाग, नगर निगम और जिला प्रशासन की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें पाश्र्व गायिका वसुंधरादास ने कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। निर्धारित समय रात्रि 8 बजे से करीब दो घंटे बाद शुरू हुए कार्यक्रम में दर्शकों की संख्या गिनती की थी। पाश्र्व गायिका भी दर्शकों को तरस गई। कार्यक्रम में दर्शक थे और न राजस्थान दिवस के प्रति कोई जोश।

कार्यक्रम में या तो प्रशासनिक अधिकारी या आयोजक विभाग के अधिकारी उपस्थित थे या कानून व्यवस्था संभालने वाले पुलिस कर्मचारी। इनके अलावा दर्शक दीर्घा पूरी खाली पड़ी थी। गायिका एक बार तो पहले ही मंच पर आ चुकी थी, लेकिन दर्शकों की उपस्थिति नहीं देखकर लौट गई।

बाकी कसर मौसम ने पूरी कर दी। शाम से शुरू हुई तेज आंधी और बारिश ने मंच के सामने दर्शकों के लिए की गई व्यवस्था को अस्त-व्यस्त कर दिया। जिसे बारिश रुकने के बाद फिर से व्यवस्थित तो किया गया, लेकिन दर्शक नहीं आए।

इसके मुख्य अतिथि संभागीय आयुक्त सुदर्शन सेठी थे। वे भी समय पर नहीं पहुंचे। इनके अतिरिक्त वहां पर एडीएम सिटी राकेश जायसवाल, नगर निगम आयुक्त केएल स्वामी, पर्यटन विभाग के उपनिदेशक एसके सक्सेना, संदीप सक्सेना उपस्थित थे। इस दौरान गायिका वसुंधरा दास ने गीत तो एक से बढ़कर एक गाए, लेकिन तालियों की गड़गड़ाहट सुनाने के लिए उनके सामने दर्शक ही नहीं थे।

प्रदेश के अमन-चैन की दुआ मांगी
राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में रविवार को प्रदेश की सुख-शांति और अमन-चैन की सलामती के लिए मस्जिद, गुरुद्वारा और चर्च में प्रार्थना सभाएं आयोजित की गई। सांप्रदायिक सद्भाव के साथ धार्मिक स्थलों पर सभी धर्म के लोगों ने प्रदेश में खुशहाली के लिए दुआ मांगी गई।

देवस्थान विभाग और जिला प्रशासन के सहयोग से रविवार सुबह सबसे पहले छावनी गुरुद्वारा में सबद कीर्तन हुआ और बाद में अरदास की गई। इस मौके पर एडीएम सिटी दीपक नंदी, देवस्थान विभाग के सहायक आयुक्त राधेश्याम शर्मा और मैनेजर हनुमंत सिंह उपस्थित थे। अंत में प्रसाद का वितरण किया गया। इसी क्रम में सब्जीमंडी सीएनआई चर्च में भी प्रार्थना सभा की गई।

इसी के साथ विज्ञान नगर की नूरी जामा मस्जिद में जौहर की नमाज के बाद प्रदेश की खुशहाली के लिए सभी ने मिलकर दुआ मांगी। इस मौके पर एडीएम सिटी दीपक नंदी, वाणिज्य कर उपायुक्त जमील अहमद कुरैशी, महेश विजय सहित देवस्थान विभाग के अधिकारी उपस्थित थे। दुआओं के सिलसिले के बाद राजस्थान दिवस के उपलक्ष्य में प्रसाद का वितरण किया गया।

रोशनी से जगमगाए चौराहे
राजस्थान दिवस के मौके पर शहर के प्रमुख चौराहों को विद्युत सज्जा के माध्यम से सजाया गया। एयरोड्राम सर्किल, नयापुरा चौराहा, अग्रसेन चौराहा, महावीर नगर चौराहा सहित सभी सरकारी विभागों की बिल्डिंग पर भी विद्युत रोशनी की गई थी।

टी-20 जीता जिला प्रशासन ने
जिला प्रशासन और डीएससीएल के मध्य 20 ओवर का क्रिकेट मैच श्रीराम कला मंदिर मैदान पर खेला गया। जिला प्रशासन के कप्तान संभागीय आयुक्त सुदर्शन सेठी थे। डीएससीएल की ओर से कप्तान उपाध्यक्ष प्रेमदास ने 8 रन तथा अतिरिक्त जनरल मैनेजर ने यूएन शर्मा ने 10 रन तथा स्वप्निल नैगी ने संभागीय आयुक्त ने 4 ओवर में 18 रन पर 1 विकेट तथा जिला कलेक्टर अभय कुमार ने 3 ओवर में 4 रन पर 2 विकेट लेकर शानदान गेंदबाजी करके 90 रन पर 8 विकेट लिए।

जिला प्रशासन की ओर से चेतना सक्सेना ने 12 रन, उमाशंकर न्यायिक मजिस्ट्रेट ने 14 रन, संभागीय आयुक्त सुदर्शन सेठी ने 14 रन, जिला कलेक्टर अभय कुमार ने 10 रन, राघवेंद्र ने 13 रन, एडीएम राकेश जायसवाल ने 4 रन, एडीएम दीपक नंदी ने 7 रन बनाए। जिला प्रशासन की टीम ने 20वें ओवर में 92 रन बनाकर मैच जीत लिया। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट मुकेश भार्गव ने 3 रन बनाए।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: