भुवनेश्वर. उडी़सा के स्पीकर माहेश्वर मोहंती पर य़ौन उत्पीड़न का आरोप लगाने वाली ले़डी मार्शल गायत्री पांडा लापता हैं। माहेश्वर मोहंती के खिलाफ केस दर्ज कराने के एक दिन बाद से ही गायत्री का लापता हो गई हैं। पुलिस ने उनके आस-पड़ोस से भी जानकारी हासिल करने की कोशिश की लेकिन कोई सफलता नहीं मिली है।
उप पुलिस कमिशनर अमिताभ ठाकुर ने इस बारे में जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस को गायत्री के बारे में कुछ खबर नहीं मिल रही है, यहां तक की उनका घर भी बंद है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने गायत्री के पडोसियों से बयान ले लिया है। जल्द ही गायत्री का पता लगाने के लिए हमारी टीम उनके गांव का दौरा करेगी।
अमिताभ ठाकुर ने कहा कि केस में सफलता के लिए गायत्री को पुलिस की मदद करनी होगी। वही राज्य के मुख्यमंत्री नवीन पटनाइक ने आश्वासन दिया है कि सरकार दोषी को अवश्य सजा देगी। हालांकि स्पीकर माहेश्वर मोहंती के इस्तीफे के बारे में पटनाइक ने कुछ साफ जवाब नहीं दिया।