bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

पेड़ से लटकी मिली लाश

दांतारामगढ़/सीकर. सज्जनपुरा जोहड़े में पुलिस को पेड़ से लटका हुआ एक युवक का छह दिन पुराना शव मिला है। शव की शिनाख्त नहीं होने पर पुलिस ने अंतिम संस्कार करवा दिया है। पुलिस ने बताया कि ग्रामवासियों से सूचना मिली थी कि केर के पेड़ पर एक युवक का शव लटका हुआ है।

मौके पर युवक को रस्सी से फांसी लगाकर पेड़ से लटके हुए पाया। शव छह-सात दिन पहले का होने के कारण बदबू मार रहा था। जोहड़े में काफी संख्या में पेड़ होने के कारण वहां रेवड़ चराने वाले बच्चों ने शव को देखकर गांव वालों को इसकी सूचना दी थी।

मृतक भूरे रंग की टीशर्ट पहने हुए था। उसने ग्रे कलर की पेंट व पैरो में पीवीसी सेंडल पहन रखे थे। मृतक की उम्र 25 से 30 साल के बीच में है। पेंट की जेब से पुलिस को कुछ नहीं मिला। शिनाख्त के लिए सभी थानों में हुलिया बताया गया, मगर शिनाख्त नहीं हो पाई। मौके पर एफएसएल टीम ने भी दौरा किया है। पुलिस ने प्राथमिक तौर पर मामला फांसी का मानते हुए जांच शुरू कर दी है।

पुलिस फस्र्ट साइट
युवक की शिनाख्त नहीं होने से पुलिस के सामने चुनौती आ गई है। डीएसपी राजेश मील ने बताया कि शिनाख्त के लिए जयपुर ग्रामीण व सीकर के मिसिंग लोगों के बारे में जानकारी ली है। शिनाख्त के बाद ही हकीकत सामने आएगी। फिलहाल मामला फांसी लगाने का है।

डाक्टर्स के अनुसार शव छह दिन पुराना।
पेंट को फंदा बनाकर फांसी लगाई गई है।
शरीर पर चोट के निशान नहीं पाए गए हैं।
जयपुर ग्रामीण व सीकर के मिसिंग लोगों से शव मेल नहीं खाया।
पुलिस ने मामले की जांच शुरू की।
शिनाख्त के बाद होगा खुलासा।
चप्पलों के अलावा मौके पर कोई निशान या सबूत नहीं।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: