bhaskar Web English
HomeNewsRajasthanShekhawati Shekhawati

इलाज को तरसे मरीज

सीकर. patient एसके अस्पताल में रविवार को दो घंटे अव्यवस्थाओं की कुछ ऐसी ही बानगी देखने को मिली। ओपीडी दो घंटे सूने रहे, तो मरीज बिना डाक्टर। सूत्रों के अनुसार खाटूश्यामजी में मेडिकल सेमिनार में शामिल होने के लिए डाक्टर्स वहां चले गए।

इधर, अस्पताल में ड्यूटी का सही बंदोबस्त नहीं होने से रविवार सुबह ओपीडी में व्यवस्था बिगड़ गई। इससे मरीज व उनके परिजन नाराज हो गए। नर्सिग स्टाफ व अन्य लोगों ने मामले की जानकारी पीएमओ को दी। हालांकि एकबारगी तो बंदोबस्त नहीं हो पाया, मगर बाद में उन्होंने दो डाक्टर्स को ओपीडी के लिए लगाया। इससे पहले अधिकतर मरीजों को बैरंग ही लौटना पड़ा।

>> शनिवार को अवकाश पर था। मेरी गैर मौजूदगी में कुछ डाक्टर्स के छुट्टी पर जाने से यह अव्यवस्था हो गई। रविवार सुबह मामले की जानकारी मिलते तत्काल प्रभाव से डाक्टर्स का इंतजाम कराया गया है। डाक्टर्स खाटूश्यामजी में आयोजित सेमिनार में चले गए थे।
डा. एसएस चौहान, पीएमओ

नियमों का मामला
अस्पताल प्रबंधन के अनुसार नियमानुसार निश्चित समय के दौरान हर ओपीडी में एक डाक्टर का होना जरूरी है। प्रबंधन का कहना है कि सेमिनार में शामिल होने की बात गंभीर नहीं है, बल्कि व्यवस्था बिगड़ना गलत है। यह देखा जाएगा कि कौन डाक्टर छुट्टी पर था।





अपने विचार यहां लिखें
नाम:
ईमेल आईडी:
भाषा चुनॆ
हिन्दी रॊमन‌ हिन्दी फॊनॆटिक English
विचार:
कोड: