मुजफ्फरपुर. उत्तर प्रदेश की मुख्यमंत्री मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी के आरोप में किसान नेता महेन्द्र सिंह टिकैत के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। उनके खिलाफ एससीएसटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस ने किसान नेता टिकैत को गिरफ्तार करने के लिए मुजफ्फरपुर के सिसोली गांव की घेराबंदी की है। ज्ञात हो कि महेन्द्र सिंह ने एक सर्वदलीय बैठक में मायावती के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी की थी।
इसके बाद से ही यह मामला तूल पकड़ने लगा है। सपा नेता मुलायम सिंह ने टिकैत का समर्थन किया है।